फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विक्रम एंक्लेव बिजलीघर के जेई का हुआ स्थांतरण, नए को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वार्ड-37 विक्रम एंक्लेव बिजलीघर के जेई प्रवेंद्र का स्थानांतरण हो गया है। पार्षद रवि भाटी ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बाद उन्हें हटाया गया। क्षेत्र में कई महीनों से लगातार बिजली कटौती हो रही थी। छाबड़ा कॉलोनी, पप्पू कॉलोनी और विक्रम एन्क्लेव समेत कई इलाकों में हर घंटे बिजली गुल होती थी। बिजली के खंभे जर्जर थे, ट्रांसफार्मर ओवरलोड थे और तार भी नीचे लटके थे। इन समस्याओं से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोग परेशान थे। ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से कई बार व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि जेई का स्थानांतरण पहले ही हो गया था। दूसरे जेई के नहीं आने और कांवड़ के कार्यभार के कारण उन्हें भेजा नहीं गया। अब जेई नितिन अरोड़ा उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें