फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाड़ी पर जाति लिखकर बॉडी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
कौशांबी थाना क्षेत्र में गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह जाति सूचक शब्द लिखकर बॉडी दिखाता युवक। जागर
विज्ञापन
कौशांबी। शासन के आदेश के बावजूद ट्रांस हिंडन जोन की सड़कों पर नंबर प्लेट की जगह जातिसूचक शब्द लिखकर नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। कौशांबी थाना क्षेत्र में होटल रेडिसन ब्लू के पास एक गाड़ी का वीडियो वायरल हुआ है। उस पर नंबर प्लेट की जगह जातिसूचक शब्द लिखा है। डीसीपी ने कौशांबी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ट्विटर पर एक समाचार पत्र के ट्विटर हैंडिल से दोपहर तीन बजे गाड़ी पर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें गाड़ी की नंबर प्लेट की जगह उसकी जाति लिखी है। वहीं युवक चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलकर अपनी टीशर्ट उतरकर सरेआम अंग प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। डीसीपी के आदेश पर कौशांबी पुलिस ने गाड़ी और युवकों की तलाश शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें