खोड़ा। नगरपालिका परिषद में बिना उपभोक्ता की सहमति के स्मार्ट मीटर बदलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अधिकारियों ने इस प्रकरण की जानकारी होने से इन्कार किया है। रेजिडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ललित मिश्रा ने बताया है कि प्रताप विहार वार्ड में ऊर्जा निगम के अधिकारी विभाग की तरफ से पुराना पत्र लेकर कर्मी आए। उन्होंने उपभोक्ता की सहमति के बिना ही स्मार्ट मीटर बदलने का प्रयास किया। जब कर्मचारी से बात की गई उसने उपभोक्ता के साथ जबरदस्ती की है। निगम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार यादव का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियो है तो जांच कर कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।