लोनी।
स्वतंत्रता दिवस पर शराब बिक्री पर रोक के बाद भी चोरी छिपे शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो बॉर्डर थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। मामले में अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को एक्स पर डालकर शिकायत की गई है। शिकायत में बताया गया कि प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शराब की दुकानों, मॉडल शॉप को बंद रखने के आदेश दिया गया है। इसके बाद भी उत्तरांचल विहार कॉलोनी स्थित शराब मॉडल शॉप के पिछले गेट से चोरी छिपे शराब व बीयर महंगे रेट पर बेची जा रही है। लोगों ने कमेंट करते हुए पुलिस अधिकारियों से दुकान को सील करने की मांग की। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय को मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए।