फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस चौकी के कमरों पर लटके ताले की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाने की पुश्ता पुलिस चौकी के कमरों में ताले लगे होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुश्ता पुलिस चौकी में तीन से चार कमरे बने हुए हैं। शनिवार को पुलिस चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस चौकी के दो कमरों के गेट पर ताले लगे हुए हैं। दो कमरों में कोई पुलिस कर्मी नहीं दिख रहा है। इसके बाद एक फरियादी चौकी के बाहर खड़े होकर पुलिस कर्मियों का इंतजार कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि वीडियो आने के बाद जांच की गई तो पता चला कि पुलिसकर्मी एक कमरे के अंदर बैठकर पर्चे काट रहा है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मी थाने पर किसी काम से गए थे। इस मामले में कोई लापरवाही नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें