फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास तेंदुआ का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रविवार को एनएच-नौ स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी की एक सोसायटी के पास तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ। इससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। वन विभाग के रेंजर विकास सिंह सिंटोरिया ने बताया कि पांच दिन पहले मंगलवार को भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद से वन विभाग की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ कॉबिंग की जा रही है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें