एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक की पहचान कर ली गई। इनमें से एक युवक खोड़ा निवासी विपिन है और दूसरा उसका रिश्तेदार राजा है, जो इटावा निवासी है। दोनों ने एक शादी समारोह के दौरान यह वीडियो बनाई थी। वहीं हर्ष फायरिंग में जिस लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की गई। उसे भी बरामद कर लिया गया है और थाना खोडा में मुकदमा दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
पिता की राइफल से विपिन ने अपनी बहन की शादी में बनाया था वीडियो
पुलिस के मुताबिक, विपिन ने पूछताछ में बताया कि यह वीडियो उसने 2016 में अपनी बहन की शादी में बनाया था। इस दौरान उसका रिश्तेदार भी खोड़ा आया हुआ था। यह वीडियो उसने फेसबुक पर डाला तो वायरल हो गया। जिस राइफल का वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया। वह उसके पिता होती लाल की लाइसेंसी राइफल है।
विपिन ने ही की थी फायरिंग
पुलिस का कहना है कि वीडियो में जो सोनू की चेन और कूर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहा है, वो ही विपिन है। वहीं जो सफेद शर्ट में नजर आ रहा है वो उसका रिश्तेदार राजा है। राजा वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है भाई..अब तो पीतल बरसेगा भाई हाईकोर्ट आ जाए या सुप्रीम कोर्ट...। इस पर वीपिन कहता है यश और आगे जाकर फायरिंग करता है। इसके बाद राजा वीडियो बनाता है। यह वीडियो घर की छत पर बनाया गया है।