फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशे में धुत पुलिसकर्मी का महिला के साथ वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एनएच-नौ पर कार में युवती के साथ रंगरलियां मना रहे पुलिसकर्मी का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कार सड़क किनारे रुकी तो कार से नशे में धुत महिला नीचे आ गिरती नजर आई। लोगों के इकट्ठा होने पर महिला गाड़ी में बैठ गई और पुलिसकर्मी लोगों को कार से टक्कर मारता हुआ मौके से भाग गया। वीडियो विजयनगर क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। एक पुलिसकर्मी नशे में धुत नजर आ रहा है। उसके साथ एक महिला भी आपत्तिजनक हालत में नजर आई है। पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है। पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

चलती कार पर स्टंट करने का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। हूटर लगी और मजिस्ट्रेट लिखी कार की खिड़की से बाहर युवक के निकलकर स्टंट करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में वीडियो विजयनगर का बताया जा रहा है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर उसके बारे में जानकारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें