साहिबाबाद। एक युवक की पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फोटो-वीडियो में नीरज (23) निवासी साहिबाबाद है। नीरज 28 अक्तूबर 2026 को अपने परिचित नरेंद्र कुमार तोमर (62) के साथ सैलून में बाल कटवाने गया था। बाल कटवाते समय नरेंद्र ने अपनी पिस्टल नीरज को रखने के लिए दी थी। नरेंद्र वर्ष 2018 में भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संबंधित पिस्टल लाइसेंसी है और पहले ही सत्यापन किया जा चुका है। अभी मामले की जांच की जा रही है।