फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कार की छत पर बैठकर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, लगाए हर-हर मोदी योगी के नारे

Sun, 04 Dec 2022 08:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार


गनीमत रही कि वीडियो शूट करने के दौरान कार की छत पर बैठकर उत्पात मचाते युवक के साथ कोई घटना नहीं हुई। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि वायरल वीडियो से गाड़ी के नंबर की पहचान कर युवक की तलाश कर रहे हैं। गिरफ्तारी  के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी । 
  
विज्ञापन
कार में स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वजीराबाद रोड पर भोपुरा से शालीमार गार्डन तक सफारी गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में  युवकों द्वारा  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जिंदाबाद के भी नारे लगाने की आवाज भी आ रही है। कार की छत पर बैठे युवक का वीडियो पीछे बाइक पर चल रहे युवक द्वारा बनाया गया है। 

विज्ञापन



गनीमत रही कि वीडियो शूट करने के दौरान कार की छत पर बैठकर उत्पात मचाते युवक के साथ कोई घटना नहीं हुई। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि वायरल वीडियो से गाड़ी के नंबर की पहचान कर युवक की तलाश कर रहे हैं। गिरफ्तारी  के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी । 

टीलामोड़ थाना पुलिस ने करीब 29 सेकेंड के वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी। पता चला कि गाड़ी ग्रेटर नोएडा के एक युवक की है। वायरल वीडियो भोपुरा से शालीमार गार्डन तक की बताई जा रही है। चालक गाड़ी को इतनी रफ्तार से दौड़ा रहा था कि यदि कोई बाइक या साइकिल सवार उसके सामने आ जाता तो दोनों लोग बुरी तरह घायल हो जाते। वीडियो को पीछे बाइक पर चल रहे युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टीलामोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि गाड़ी ग्रेटर नोएडा के एक युवक के नाम पर पंजीकृत है। उसकी पहचान की जा रही है। मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें