फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चंडीगढ़ की तर्ज पर बनेंगे वेंडिंग जोन, फैक्टरी के बाहर चार्ज होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने समस्याओं से जूझ रहे औद्योगिक क्षेत्र के कायाकल्प की योजना तैयार कर ली है। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। चंडीगढ़ की तर्ज पर श्रमिकों की सुविधा के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक इकाइयों के बाहर वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सोमवार को यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने उद्यमी संगठनों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, सीवर और लाइटों की समस्या दूर करने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत अवस्थापना कार्यों की शुरुआत करा दी गई है।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति मिशन के तहत गाजियाबाद को मॉडर्न इंड्रस्ट्रियल एरिया बनाया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये के कार्यों की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन क्षेत्रों में 13 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइटें लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उद्यमियों और उनकी इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जिसके तहत जगह-जगह वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे, ताकि अतिक्रमण की समस्या को खत्म किया जा सके। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम यूपीसीडा ही करेगा।
बुलंदशहर रोड और लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र में 9.83 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का निर्माण करा दिया गया है, जबकि 11 अन्य सड़कों और नाले-नालियों का काम जारी है। शेष सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इसी वर्ष सभी 34 सड़कों के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सीईओ ने अधिकारियों के साथ अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यूपीसीडा के महाप्रबंधक पीके कौशिक, उप महाप्रबंधक आरएस यादव, इंड्रस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, महासचिव संजीव सचदेव, लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, अनिल तनेजा, सौरभ मित्तल सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


41.15 करोड़ से बदलेगी कविनगर की सूरत
सीईओ ने बताया कि कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की सभी सड़कों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इस तरह का प्रयोग पहली बार गाजियाबाद में किया जा रहा है। इसके अलावा कमांड कंट्रोल सेंटर, रेन वाटर हारवेंस्टिंग सिस्टम का भी प्रावधान किया गया है। क्षेत्र में बस शेल्टर और जगह-जगह बैठने के लिए फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैग मास्ट, नेस्टिंग हट और 354 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पूरे क्षेत्र में सुंदर लाइटिंग पोल लगाए जाएंगे और तीन डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र में पता तलाशने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए गाइडमैप लगाए जाएंगे। अटल मिशन के तहत 41.15 करोड़ रुपया इन कार्यों पर खर्च होगा।

खाली भूखंडों पर बनेंगी फ्लैटेड फैक्टरी
सीईओ से मुलाकात के दौरान औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया। सीईओ ने जानकारी देते हुए कहा कि यूपीसीडा के खाली भूखंडों पर फ्लैटेड फैक्टरी की योजना बनाई जा रही है, ताकि छोटे उद्यमियों को उद्योग लगाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक लेन का निर्माण किया जाएगा। उद्यमियों को अनाधिकृत निर्माण हटाने के निर्देश भी दिए गए। उद्यमियों के साथ बैठक के बाद सीईओ ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के साथ बैठक की। इसके बाद प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र निवाड़ी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें