फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मांस भरकर ले जा रही गाड़ी को पकड़ा, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाने के पीछे से हिंदू संगठन ने मांस ले जा रहे छोटा हाथी टेंपो को पकड़ा है। लोगों की भीड़ आती देख चालक टेंपो मौके पर छोड़कर फरार हुआ। हिंदू संगठन के लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भिजवाए।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शुक्रवार तड़के सुबह एक छोटा हाथी टेंपो में पशु मांस भरकर दिल्ली की तरफ ले जा रहे हैं। उन्होंने लोनी तिराहा से उसका पीछा करते हुए लोनी बॉर्डर थाने के पीछे टेंपो को पकड़ लिया। भीड़ को देखकर चालक टेंपो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बरामद मांस को गड्ढे में दबाया दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए है। वहीं, बरामद मांस को दबा दिया है। अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर पशु कटान करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें