फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फुटकर में सब्जियां थोक से तीन गुना महंगी, नहीं लगा टमाटर काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बारिश और बाढ़ आने से मंडी में सब्जी कम आ रही थी, इससें दाम बढ़ गए थे। अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं और एक सप्ताह में दाम भी घटे हैं। हालांकि बाजार में मंडी के थोक दर से दो से तीन गुना अधिक महंगी सब्जी बेची जा रही है। दरअसल फुटकर विक्रेताओं ने बाजार में अभी भी यह हवा बना रखी है कि बाढ़ व बारिश के चलते आवक कम होने से सब्जियां महंगी हैं। वहीं सोमवार को मंडी समिति की तरफ से लगने वाला काउंटर नहीं लगा।
विज्ञापन

सब्जी मंडी इंस्पेक्टर केआर वर्मा ने बताया कि रविवार को टमाटर की गुणवत्ता खराब होने की वजह से टमाटर की बिक्री नहीं हो रही थी। इसलिए सस्ते दामों पर लगने वाले टमाटर का काउंटर नहीं लगाया गया। वहीं लगभग दो-तीन दिन से परवल, गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, भिंडी, बैंगन, तोरई, बीन्स समेत कई सब्जियों के दाम घटकर स्थिर हैं। ठेलों पर बिकने वाली सब्जियों के दाम में बदलाव नहीं हो रहा है। वहीं सोमवार को सब्जी मंडी में टमाटर थोक में 60 से 120 रुपये प्रति किलो बिका। फुटकर विक्रेता सादाब ने बताया कि बाजारों और गलियों में टमाटर 150 से 180 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है, लेकिन पॉश इलाकों में दाम दो सौ से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम

सब्जियां दाम थोक दाम फुटकर
टमाटर 60-120 150-225
परवल 25-30 60-70
गोभी 15-20 60-70
शिमला मिर्च 40-50 50-60
हरी मिर्च 20-25 35-40
भिंडी 15-25 30-35
बैंगन 15-20 35-40
तोरई 12-15 30-35
बीन्स 35-40 60-70

नोट.. सभी सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें