गाजियाबाद। जीडीए की नंदग्राम भूखंडीय योजना में आवेदन की तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी गई है। साथ ही ई-लाॅटरी से ड्रॉ निकालने की तिथि चार अप्रैल हो गई है। 77 भूखंडों के लिए 23 मार्च तक 735 लोगों ने आवेदन किया है। इस योजना के अंतर्गत नंदग्राम स्थित नूरनगर में 60 से लेकर 221 वर्ग मीटर तक के प्लॉट काटे गए हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च और ई-लॉटरी 25 मार्च को निकाली जानी थी। जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि 79 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दर तय की गई है।
अंबाला छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद