फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूककर पैक करता था खाना: होटल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हियुवा के जिलाध्यक्ष ने संचालक के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 26 May 2023 01:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने होटल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थूककर पैक करता था खाना, मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल कर्मचारी खाना पैक करते समय पैकिंग पॉलिथिन में थूकता नजर आ रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने होटल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दरअसल मामला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के तहत लोनी गिरी मार्केट के सलाम होटल का है। हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला मंत्री शुभम कुमार द्वारा सलाम होटल के संचालक सलाम कुरेशी व अय्यूब कुरैशी के खिलाफ शिकायत की गई है कि इनके इशारे पर वहां पर काम कर रहे कर्मचारी अपने ही कस्टमर को थूक कर खाना परोसते हैं। साथ ही जो खाना पैक होकर जाता है, उसमे भी यह थूक कर खाना देते हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें