फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोकशी की घटनाओं का खुलासा न होने से नाराज हिंदू रक्षा दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में निवाड़ी के सारा और खिंदौड़ा में हुई गोकशी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से आक्रोश है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने घटनाओं के खुलासे की मांग करते हुए एसीपी मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हिंदू रक्षा दल के नीरज शर्मा, पंकज कंसल, सपना अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, गौरव कुमार और सचिन कुमार आदि बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और निवाड़ी में हुई गोकशी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर हंगामा किया। नीरज शर्मा और पंकज कंसल ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व निवाड़ी गांव खिंदौड़ा में मंदिर के पास गोकशी की घटना हुई थी। मौके से गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। इसके अलावा बीती 30 अप्रैल को गांव सारा के जंगल में गोकशी की बड़ी घटना हुई। मगर पुलिस ने किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही घटनाओं को खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें