फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्भवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
नंदग्राम के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला व बच्चे की मौत के बाद हिंडन पोस्टमार्टम हाउस के
विज्ञापन
गाजियाबाद। इलाज के दौरान छह माह की गर्भवती निशा (23) की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत होने के बाद भी चिकित्सक इलाज का दावा करते रहे और महिला के पति को भी अंदर नहीं जाने दिया। ऑपरेशन के बाद भी मरीज से नहीं मिलाने पर परिजन आईसीयू का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचे तो निशा मृत पड़ी थीं। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सिहानी गांव निवासी जीशान टाइल्स लगाने का ठेका लेते हैं। उनकी पत्नी निशा छह माह की गर्भवती थीं। सोमवार दोपहर अचानक निशा को रक्तस्राव शुरू हो गया। परिजन उन्हें नंदग्राम मोड़ स्थित ओम केयर हेल्थ अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। रात 11 बजे बताया कि ऑपरेशन कर भ्रूण निकालना होगा लेकिन डॉक्टर डेढ़ बजे आए। ऑपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट करने की बात कहकर मिलाने से इन्कार कर दिया। सुबह 5:30 बजे परिजनों ने निशा से मिलने की जिद की, आरोप है कि स्टाफ ने मिलने नहीं दिया।
इसके बाद परिजन आईसीयू का शीशा तोड़कर मरीज के पास पहुंचे तो निशा की मौत हो चुकी थी। पति जीशान ने बताया कि 35 हजार रुपये खर्च मांगा था, उसमें से 20 हजार रुपये जमा कर दिए थे लेकिन ऑपरेशन करने में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि नंदग्राम थाने में मामले की रिपोर्ट कराई है, जल्द ही सीएमओ से भी शिकायत करेंगे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद अस्पताल सील कर जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें