फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव कादराबाद में 10 दिन पूर्व युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने देर रात थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 19 अगस्त की देर गांव कादराबाद में घेर से पशुओं का चारा डालकर घर लौट रहे युवक आकाश शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने आकाश पर फायरिंग की और धारदार हथियार से उस पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर आकाश को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने तहरीर के अनुसार गांव निवासी संदीप, सुधीर और डब्बू व एक अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का आरोप कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर आकाश के परिजन ग्रामीणों के साथ एकत्रित होकर थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। घायल युवक आकाश शर्मा पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में जमानत पर चल रहा है। एसएचओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पा रही है। टीमें घटना के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें