फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपी गेट गाजीपुर लेन बंद, आज संभलकर जाएं दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। किसान संगठनों के मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले दिल्ली यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार रात से यूपी गेट गाजीपुर लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। इससे दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई। सोमवार सुबह भी दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


यूपी गेट-गाजीपुर लेन पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालक एनएच-9 से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली नहीं जा सके। कई वाहन चालक दिल्ली से आने वाले रास्ते से होकर गाजीपुर मंडी की तरफ निकले। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। वहीं, कौशांबी-आंनद विहार बॉर्डर पर भी बैरिकेड रख दिए गए। इस स्थान पर वाहन चालक एक लेन से होकर दिल्ली पहुंचे जबकि कौशांबी की इंटरनल रोड़ पर कंटेनर रखकर उसे बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चालक यातायात संचालन को देखकर ही दिल्ली जाने के लिए घर से निकलें या फिर मेट्रो रेल का प्रयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें