लोनी। संगम विहार कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे घूम रहे अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संगम विहार कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आ गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।