फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनियंत्रित कार डिवाइडर के दूसरी तरफ कार से भिड़ी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदी गई और दूसरी तरफ जा रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग समेत छह घायल हो गए और कार बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जिला मेरठ थाना सरधना क्षेत्र के गांव महरवती मीणा निवासी विनोद अपनी पत्नी मुनेश, पुत्री दीपा व करिश्मा और भांजे मुकेश के साथ बृहस्पतिवार की शाम कार में सवार होकर जेवर शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास पहुंचने पर ततारपुर से मेरठ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर उनकी कार से टकरा गई। हादसे में परिवार के सभी लोग घायल हो गए और उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार को जिला आगरा के एक गांव निवासी दरोगा चला रहा था। हादसे में दरोगा को भी मामूली चोटें आई हैं। जिसे नशे में बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार सवार दरोगा को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में भी ले लिया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार सवार दरोगा को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार सवार दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें