फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फूफा ने बनाया भतीजी की अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते में फूफा ने भतीजी को घर में अकेले पाकर उसकी जबरन अश्लील वीडियो बना ली। फिर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होने पर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी नरेश कुमार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है। युवती ने बताया कि आठ जून को वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। तभी फूफा घर आया और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से वह मुक्त हुई। इसके बाद आरोपी युवती को फोन कर ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह डर गई। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह मुरादनगर थाने के एक गांव का रहने वाला है। उसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें