मुरादनगर। जलालपुर गांव में ई रिक्शा चार्ज करने गए चाचा-भतीजों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। जलालपुर निवासी विपिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक मई की रात करीब 10 बजे वह चाचा सोहनवीर के साथ अपने मालिक के घर ई-रिक्शा चार्ज करने गए थे। आरोप है कि जैसे ही मालिक के घर का दरवाजा खटखटाया पड़ोसी युवक अपने दो साथी के आया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर आए उसके भाई विशाल को भी पीटा। इतना ही नहीं पिता मनोज के साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी लोगों को आता देख मौके से भाग गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर आकाश और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।