फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बालिका की पढ़ाई का खर्चा उठा रही उजाला समिति

विज्ञापन
संजना की फीस जमा करने पहुंची सदस्याएं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोटर्र गाजियाबाद। उजाला समिति ने 11वीं कक्षा की बालिका को गोद लिया है और उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने का संकल्प लिया है। उजाला समिति की तरफ से इस बालिका की इस बार की स्कूल फीस भी जमा कराई गई। समिति की अध्यक्षा डा नीलम शर्मा ने बताया कि संजान 11वीं में सर छोटू राम इंटर कालेज में पढ़ती है। वह काफी मेधावी छात्रा है। संजना अपनी दादी के साथ रहती है उसके माता-पिता नहीं है। उन्होंने बताया कि समिति की तरफ से 11 बालिकाओं को गोद लिया गया है।उनकी पढ़ाई का खर्चा समिति की सदस्याएं मिलकर उठाती हैं। समिति में लगभग 70 महिलाएं हैं जो इसमें सहयोग करती हैं। सचिव अरूणिमा त्यागी ने बताया कि पढ़ने में जो बेटियां मेधावी हैं लेकिन उनको पैसों की दिक्कत होती है ऐसी बालिकाओं को गोद लेते हैं।पैशों की वजह से किसी भी बालिका के सपने टूटे ऐसा ना हो इसलिए हम जब तक बालिकाएं पढ़ना चाहें उनका खर्चा उठाते हैं। इस दौरान अध्यापिका शालिनी शर्मा, रेनू, संजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें