गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना का पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की संस्था यति नरसिंहानंद फाउंडेशन की सचिव डॉ. उदिता त्यागी को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही है। बुधवार को उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक एनआरआई महिला ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था और उसके बाद डासना मंदिर में भगवान भोले को सोने का मुकुट दान किया था। कुछ न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर उस एनआरआई महिला की जगह मेरी फोटो का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद पाकिस्तान और कई स्थानों पर मुझे इस्लाम छुड़वाने वाला घोषित कर वीडियो वायरल किया जा रहा है। महंत यति नरसिंहानंद ने बताया कि उदिता फाउंडेशन की सचिव हैं। जब गलत वीडियो चले थे तभी से इसका खंडन किया गया था। महिला ने मुकुट दान करते समय पहचान उजागर न करने की मांग की थी। कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि साइबर सेल के माध्यम से मामले की जांच कराई जाएगी। ब्यूरो