फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोहे का ढांचा गिरने से दो युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लू सफायर मॉल का घटनास्थल सील, स्ट्रक्चर की होगी जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में लोहे का ढांचा गिरने से हुई दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने मॉल के घटनास्थल को असुरक्षित मानते हुए सील कर दिया है। घटनास्थल के आसपास की दुकानें बंद करा दी गई हैं। अग्निशमन विभाग की प्राथमिक जांच में पता चला है कि लोहे का ढांचा केवल एक पेंच पर टिका हुआ था। इसकी वेल्डिंग भी नहीं की गई थी।
रविवार को मॉल में लोहे के ढांचा गिरने से गाजियाबाद निवासी हरेंद्र भाटी और शकील की मौत के मामले को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। दमकल विभाग की टीम की जांच में मॉल प्रबंधन की लापरवाही मिली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लोहे का ढांचा मजबूती से लगाया गया होता तो दुर्घटना नहीं होती। लापरवाही की बात सामने आते ही पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सोमवार को मॉल के घटनास्थल को सील कर आसपास की दुकानों बंद करा दी गईं।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर की ओर से गठित कमेटी फायर सिस्टम, लिफ्ट और अन्य ढांचागत कमियों की जांच करेगी। साथ ही मॉल का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। सभी मानकों पर जांच कराई जाएगी। ऑडिट रिपोर्ट के बाद ही पर सील घटनाक्षेत्र को खोलने का फैसला लिया जाएगा।

जिले के सभी मॉल की होगी सुरक्षा जांच



ब्लू सफायर मॉल में हुई घटना के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के सभी मॉल की सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि मॉल के खाली स्थान पर जाल या सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। माॅल में आग बुझाने के उपायों समेत अन्य उपकरणों की जांच की जाएगी। जिससे किसी तरह की अनहोनी से पहले ही बचा जा सके।

मॉल मालिक और पत्नी की नहीं हुई गिरफ्तारी
दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। हालांकि सोमवार रात तक ब्लू सफायर माल के मालिक प्रदीप अग्रवाल व शीतल अग्रवाल सहित मॉल प्रबंधन के अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके अलावा घटना के समय मौके से भागने वाले मेंटेनेंस स्टाफ के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।






परिजनों ने किया प्रदर्शन, मॉल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग


हादसे में जान गंवाने वाले हरेंद्र भाटी के परिजनों ने सोमवार को मॉल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मॉल के मुख्य गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसा मॉल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। - सुनिति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें