फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जाली नोट चला रहे दो युवक पकड़े, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। जीतपुर काॅलोनी में हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने जाली नोट चला रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि जीतपुर में कुछ बाहरी लोग जाली नोट बदलने के इरादे से आते हैं। पुलिस से इसकी शिकायत की थी। रविवार को वाहिनी के सदस्य इनसे ग्राहक बनकर मिले और बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक असली नोट के बदले में बड़ी संख्या में नकली नोट उपलब्ध कराने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाहिनी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से कुछ जाली नोट भी बरामद हुए हैं। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें