फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी में चोरी करने घुसे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के लोनी रोड स्थित मोहननगर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्टरी में चोरी करने घुसे दो युवकों को श्रमिकों ने पकड़ लिया। इसके बाद थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लाजपत नगर निवासी सूरज कुमार और करहेड़ा का रहने वाला सुनील साहनी है। मामला 29 मार्च का है। पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। लिंकरोड के इंद्र नगर निवासी मनोज ठुकराल ने बताया कि उनकी मोहन नगर स्थित फैक्टरी में मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार को दो युवक फैक्टरी में चोरी के इरादे से घुसे। श्रमिकों ने उन्हें देखा तब आरोपियों ने हाथापाई की लेकिन श्रमिकों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें