फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर दो वाहन आपस में टकराए, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर आवास विकास परिषद के सामने कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस से की है। शिवकेश निवासी एटा के कुरैना गांव बागपत स्थित मदर डेयरी में दूध का कैंटर चलाता हैं। परिजनों ने बताया कि शिवकेश सोमवार रात को कैंटर लेकर बागपत से दिल्ली जा रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर रोड पर आवास विकास के सामने पहुंचा तो आगे चल रहे ईंट से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा दिए गए। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर से कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। कुछ देर बाद उनके साथी ओमवीर दूसरा कैंटर लेकर आ रहे थे तो उन्होंने शिवकेश को घायल देखा। ओमबीर ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर कैंटर के कैबिन से चालक को निकाल कर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल का उपचार दिल्ली के अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें