फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की मोटरसाइकिल संग दो वाहन चोर दबोचे

विज्ञापन
मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार किए दो चोर । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रुकने का इशारा करने पर उन्होंने गति तेज कर ली। पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका, पर वे मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम हारिस उर्फ बटला और फरमान उर्फ मोनू बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल मलिक नगर से चोरी की थी और वे इसे बेचने जा रहे थे। एसीपी ने बताया कि फरमान उर्फ मोनू पर गाजियाबाद कमिश्नरेट में चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। हारिस उर्फ बटला के खिलाफ मुरादनगर थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें