इंदिरापुरम। थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। दोनों आरोपी दिल्ली से चोरी की गई बाइक पर घूम रहे थे। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह और नवीन राघव निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। 28 नवंबर की रात पुलिस अभयखंड में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान शिप्रा रिवेरा की ओर से आ रहे युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वे वसुंधरा की ओर भागने लगे जिन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बाइक सीमापुरी से चोरी करने की बात कबूली। निशानदेही पर झाड़ियों से तीन और बाइक बरामद हुईं।