फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कांड: शॉपिंग करने गई युवती से थार सवारों ने की छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी भी की; दोनों पकड़े

Wed, 21 Aug 2024 04:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां शॉपिंग करने गई युवती को थार सवार दो लोगों ने पीछा किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सलाखों के पीछे पहुंचे दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर क्षेत्र की सी-ब्लॉक मार्केट में मंगलवार रात शॉपिंग करने गई युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थार कार सवार दो युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की।
विज्ञापन


इसके बाद उनका पीछा कर छेड़छाड़ भी की। किसी तरह वहां से निकलकर युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार सीज कर दी।

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने शिकायत दी कि वह मंगलवार शाम को खरीददारी के लिए गई थी। उसी दौरान एक गाड़ी सवार कुछ युवकों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि गाड़ी की पहचान हो गई है। दोनों युवकों  सिद्धार्थ व आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें