गाजियाबाद। मधुबन-बापधाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को दो किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुड़िया बनाकर गांजे की सप्लाई रेलवे स्टेशन, बस अडडे व अन्य स्थानों पर कर रहे थे। ऑन डिमांड लोगाें को माल उपलब्ध कराने की बात भी आरोपियों ने कबूली है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक निवासी गुलधर व गुन्नू निवासी रईसपुर बताया है। दोनों पर चोरी, माारपीट, एनडीपीएस समेत कुल 14 मुकदमे दर्ज है।