गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवार फिसल गए और भागने लगे। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है जबकि मौके से कादिर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बाइक, दो मोबाइल, 4,850 रुपये, एक तमंचा बरामद हुआ है। वसीम के खिलाफ सात और कादिर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों वेव सिटी क्षेत्र के डासना के रहने वाले हैं।