इंदिरापुरम। थाना पुलिस ने दो लोगों को छह किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नंदग्राम निवासी शाहरुख और दूसरा लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित कड़कड़ मॉडल निवासी मोनू है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में दिल्ली से गांजा खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। प्रभारी एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने कनावनी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपी शाहरुख को पकड़ा। उसके पास से 5 किलोग्राम गांजा मिला। वहीं दूसरी कार्रवाई वसुंधरा सेक्टर 14 में चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी मोनू के पास से एक किलो गांजा मिला। पूछताछ के बाद रविवार को दोनों कोर्ट में पेश किए गए।