फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का 50 किलो तार बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि रविवार रात पुलिस रावली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक से आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख युवकों ने बाइक की रफ्तार तेज कर ली। पुलिस ने पीछा करके युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम वीरेंद्र निवासी मनी राम कॉलोनी जारचा रोड दादरी गौतमबुद्धनगर और मो. रिहान निवासी बैंक ऑफ इंडिया के पास महरौली थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद बताया। इनके कब्जे से चोरी का 50 किलो से अधिक बिजली का तार बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि यह बिजली के तार हम दोनों ने अपने साथी राजू उर्फ काले निवासी लालकुआं ने मिलकर करीब एक माह पहले कुशलिया कनौजा के जंगल की बिजली की लाइनों को काटकर चोरी किए थे। बताया कि हम तीनों ने पूर्व में भी मुरादनगर क्षेत्र के बहुत सारे गांव के जंगलों से बिजली के तार काटकर चोरी किए हैं। सितंबर में नवीपुर-काकडा, ग्राम नेकपुर-खौराजपुर के जंगल में व अगस्त में कनौजा-कुशलिया के जंगल में बिजली के तार काट कर चोरी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें