फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाईपुरा में खेत के विवाद में भिड़े दो पक्ष, हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव भाईपुरा में 8 अप्रैल की देर शाम दो पक्षों में खेत जोतने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के ने खेत जोत रहे किसान पर लाइसेंसी व अवैध असलहे से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर 6 आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव भाई पूरा निवासी मोहम्मद जैद ने तहरीर देकर बताया कि गांव में ही उसकी जमीन है। गत 8 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत पर जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के आरोपी हाशिम अली व उसके पुत्र सालिम और उवैश हाथों में हथियार लेकर वहां पहुंच गए। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। शोर-शराबा होने पर आरोपी उसे भविष्य में हत्या की धमकी देकर भाग निकले। वहीं, दूसरी ओर प्रकरण में हाशिम अली ने तहरीर देकर बताया कि उसने यह जमीन गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति से पेशगी पर ली थी। इस पर दूसरा पक्ष जबरदस्ती खेत जोत कर कब्जा करना चाहता है। विरोध करने पर आरोपियों ने हासिम पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने हाशिम की तहरीर के आधार पर आरोपी नासिर, मोनिश और जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी छह आरोपियों को पूछताछ के बाद चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है
मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें