फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वर्चस्व को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के सेवानगर इलाके में वर्चस्व को लेकर रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे जमकर चले और पथराव भी हुआ। इसमें सात लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पांच को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र के घूकना मोड़ पर विरेंद्र और अजय दुकान पर बैठकर बात बात कर रहे थे। तभी उनमें तू छोटा-मैं बड़ा होने को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों एक-दूसरे को बड़ा और दबंग होने का दावा करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। उस वक्त तो दोनों में विवाद किसी तरह शांत हो गया लेकिन करीब 11 बजे दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। विवाद बढ़ता देख इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। मामले में सात लोग घायल हो गए। एसआई इंद्रजीत सिंह की तरफ से दोनों पक्षों के वीरेंद्र, सुरेंद्र, कुसुम, ऊषा, अजय, दीपक, भानू प्रताप, नीरज, संगीता, सीतू और करीब आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें