गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने डिलीवरी बॉय रोबिन से मोबाइल छीन लिया। रोबिन ने शोर मचाकर और पुलिस को सूचना देकर बदमाशों का पीछा कर दबोच लिया। रोबिन ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
रोबिन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह आईएमटी कॉलेज में डिलीवरी देकर बाहर आए और संजयनगर की ओर जाने लगे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर हापुड़ चुंगी की ओर भाग निकले। इस दौरान वहां पुलिस आई और उनका एक सहयोगी डिलीवरी बॉय भी पहुंच गया। उन्होंने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और इंग्राहम स्कूल के पास पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान लोनी निवासी वीरू और कुंवरपाल के रूप में हुई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।