लोनी। बंथला बंद फाटक के पास बृहस्पतिवार रात करीब सवा तीन बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक अस्पताल के बाहर फायरिंग कर दी। सोनू कुमार का बंथला बंद फाटक के पास सर्वोदय नर्सिंग होम है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह और स्टाफ अस्पताल के अंदर थे। रात करीब सवा 3 बजे उनके नर्सिंग होम के सामने दो बदमाश स्कूटी पर आए। उन्होंने नर्सिंग होम के गेट पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर वह और स्टाफ बाहर आए। अस्पताल में गोली लगने के निशान नहीं है। गोली चलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने सुबह के समय पुलिस को घटना की सूचना दी। एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर स्कूटी सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।