गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीन लिया। घटना दो अक्तूबर की रात करीब नौ बजे की है। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नंदग्राम के सेवानगर के रहने वाले अजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्तूबर की रात वह राम चमेली चड्ढा कॉलेज के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गए। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन वह काफी दूर निकल गए। मामले में उन्होंने राहगीर के मोबाइल से डायल 112 पर कॉल की लेकिन कॉल नहीं लगा तो उन्होंने सिहानी गेट थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में लुटेरों की तलाश के लिए टीम लगी हैं।