फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसवाला बन युवक से मोबाइल लेकर भागे दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के रेत मंडी हरी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश पुलिस वाला बनकर प्रेम से मोबाइल देखने के बहाने लेकर भाग गए। मामले में प्रेम ने अपने पिता सुमेर को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। सुमेर ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुमेर का कहना है कि उनका बेटा प्रेम मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और खुद को पुलिस कर्मी बताकर प्रेम से मोबाइल देखने के लिए मांगा। प्रेम ने मोबाइल निकाल कर दिया तो बाइक सवार लेकर भाग गए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें