गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीतिखंड में मुकुंद शाही से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित घर से कुछ दूर एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां से लौटते हुए बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने चेन लूट ली। पुलिस ने बीएनएस 2023 के तहत लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।