फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे मसूरी पुलिस चेकिंग कर रहे थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति कल्लूगढ़ी की तरफ से आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा पुलिस ने किया तो बाइक पीछे मोड़कर सवार ग्राम नाहल की तरफ तेजी से भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। एसीपी मसूरी ने बताया कि बाइक से गिरने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम और पते शहनवाज निवासी मयूर विहार थाना मसूरी व इकदाद निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर बताए। दोनों आरोपियों पर लूट व चोरी व गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी शातिर लुटेरे हैं। इनके कब्जे से एक चोरी की अपाचे मोटर साइकिल व तमंचे कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें