सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नाबालिग लुटेरों को पकड़ा है। आरोपियों से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात में पुलिस ने गुलावठी रोड से चेकिंग के दौरान दो नाबालिग पकड़ा। आरोपियों से लूटी गई बाइक, 16 सौ रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी नगर के मोहल्ला झारखंडी, अंसारियान के निवासी हैं। आरोपियों ने जनपद बदायूं थाना उझानी के गांव वनगवां निवासी अर्जुन का मोबाइल फोन, नकदी चोरी कर ली थी। आरोपी पीड़ित के साथ ऑटो में नोएडा से सिकंदराबाद आ रहे थे। जांच के दौरान दोनों नाबालिगों के नाम प्रकाश में आए थे।