फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की बेकाबू रफ्तार: गाजियाबाद में आधी रात पेड़ से जोरदार टक्कर, हादसे में दो की दर्दनाक मौत

Thu, 10 Apr 2025 11:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बीती रात गाजियाबाद में एक बेकाबू कार का कहर देखने को मिला। जहां कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ रोड स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सड़क से उतरकर तेज रफ्तार कार ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में घुस गई। बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में अवंतिका पुरम निवासी अर्जुन चौहान (26) और आयुष कुमार (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन


बालेनो कार की गति इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल के साथ दो पेड़ भी टूटकर जमीन पर गिर गए। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया दोनों युवकों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Suicide In Ghaziabad: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें