गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के 150 फूटा रोड पर रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल आरोपियों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास के एक पिस्तौल, तमंचा, अपाचे बाइक और एक बैग में कुछ जेवर बरामद किए हैं।