फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना वीजा घूम रहीं दो विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस ने बुधवार सुबह सीएनजी पंप के पास केन्या की दो महिलाओं को वीजा की वैद्यता समाप्त होने के बाद दिल्ली-इंदिरापुरम में घूमने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके फोन कब्जे में लेकर पूछताछ की। सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो और लोकल खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट सीएनजी पम्प के पास से दो विदेशी महिला घूमती दिखीं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर पुलिस ने रोककर पूछताछ की। दोनों से वीजा पासपोर्ट दिखाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले आई। वहां पूछताछ में एक विदेशी की पहचान नैरोबी केन्या की कारोकी लिलियन जबकि दूसरी मुतुरी ऐलिस के रूप में हुई। दोनों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे दिल्ली संगम विहार में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। वीजा की वैद्यता मार्च 2023 में समाप्त होने के बावजूद दोनों दिल्ली-एनसीआर में घूम रही थीं। चौकी प्रभारी हरेंद्र मलिक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें