गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड ओद्योगिक क्षेत्र स्थित राजधानी पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रवेश जैन से माल लेकर दो फर्म संचालकों ने 4.15 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रबंध निदेशक प्रवेश जैन का कहना है कि वह केमिकल बेचने का कारोबार करते हैं। कविनगर क्षेत्र की बागवाली कॉलोनी में संचालित मैसर्स जीडीएस केमिकल्स के मालिक राजेश कुमार, ऋषि राजपूत, अमित ने उनकी कंपनी में फोन कर अपना परिचय मैसर्स जीडीएस केमिकल्स के मालिक के तौर पर दिया। उन्होंने उनके पास व्यापार शुरू क माल लेने शुरू किया। माल लेने के बाद 3.85 लाख रुपये हड़प लिए। कई बार मांगने पर भी भुगतान नहीं किया। वहीं, छपरौला गौतमबुद्धनगर स्थित गौरंग केमिकल के मालिक अभिषेक सक्सेना व एक अन्य ने माल लेकर 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त को शिकायत कर केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामलों में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।