फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में दो गो तस्कर पकड़े, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम पुलिस और गो तस्करों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक, दो तमंचे, कारतूस, रस्सी, गंडासे और प्लास्टिक के बैग बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मसूरी के नाहल निवासी जीशान और जावेद हैं। मुठभेड़ में जीशान के पैर में गोली लगी है। एसीपी ने बताया कि 22 अगस्त को इन्होंने अपने साथी दानिश और पीतल के साथ मिलकर गोकशी की थी। उनकी तलाश की जा रही है। बरामद बाइक इन्होंने दिल्ली-मेरठ रोड पर एक शोरूम के सामने से चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें